{"_id":"68e415c01ee9e18d910cef8b","slug":"dfsc-took-stock-of-the-purchase-of-pr-paddy-jind-news-c-199-1-sroh1006-142103-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीएफएससी ने लिया पीआर धान की खरीद का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीएफएससी ने लिया पीआर धान की खरीद का जायजा
Tue, 07 Oct 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी17-पीआर धान खरीद का जायजा लेने पहुंचे डीएफएससी सौरभ चोयल। संवाद
उचाना। अतिरिक्त मंडी में पीआर धान की खरीद का जायजा लेने डीएफएससी सौरभ चोयल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीआर धान की खरीद का जायजा लेने के साथ-साथ आढ़तियों, किसानों से भी बातचीत कर उनको आने वाली समस्याओं के बारे में जाना। आढ़तियों ने कहा कि पीआर धान की आवक तेज हो रही है। यहां पर दो मिल खरीद को लेकर अलॉट किए गए है।
मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता सहित आढ़ती भी मौजूद रहे। मिल खरीद के लिए अतिरिक्त अलॉट किए जाने की मांग की। उठान की रफ्तार धीमी होने की जानकारी भी आढ़तियों ने दी। सरकार का नियम है कि उठान के बाद ही किसान के खाते में पेमेंट आएगी। जब तक उठान नहीं होगा तो पेमेंट किसान के खाते में देरी से आएगी।
डीएफएससी सौरभ चोयल ने कहा कि जो भी पीआर धान सरकारी माप दंड पर खरीद उतर रही है उसको एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। यहां पर यदि जरूरी हुआ तो अन्य मिल भी अलॉट किए जाएंगे। बारिश का मौसम देखते हुए तिरपाल सहित अन्य पुख्ता प्रबंध आढ़ती रखे।
विज्ञापन
कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उठान एवं खरीद सही प्रकार से करें ताकि किसी तरह की परेशानी किसान, आढ़ती को न आए। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता, सतपाल अत्री, साहिल मखंड मौजूद रहे।