फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dew rained like drops, visibility remained five meters due to dense fog

Jind News: बूंद बन बरसी ओस, घने कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर रही

Wed, 31 Jan 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 31 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dew rained like drops, visibility remained five meters due to dense fog
30जेएनडी28 : सुबह गहरी धुंध के बीच से निकलते वाहन। संवाद
जींद। कड़ाके की पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। तापमान लुढ़कने का सिलसिला जारी है। मंगलवार अलसुबह घनी धुंध छाई, जिससे तापमान में गिरावट के अलावा कंपकंपी छुड़ाती रही। सूर्य भी कम दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की आर्द्रता 94 प्रतिशत व हवा की गति एक किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं किसान अपने खेतों की नियमित रूप से निगरानी रखें। क्योंकि मौसम गेहूं में पीला रतुआ और सरसों में सफेत रतुआ के अनुकूल है। सरसों में चेपा आने की आशंका है, इसलिए सफेद रतुआ और चेपा के लक्षण दिखें तो तुरंत कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क करें और वैज्ञानिकों के सुझाव पर दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन का आगाज कड़ाके की ठंड तथा घनी धुंध के साथ हुआ। इसका यातायात व्यवस्था पर प्रभाव साफ देखने के लिए मिला। दिन चढ़ने के साथ धुंध तथा कोहरा छट गया, लेकिन उसका असर आंशिक रूप से दिनभर देखने के लिए मिला। सूर्य बहुत कम दिखाई दिया। हवा की गति कम होने के बाद भी दिनभर कंपकंपी छूटती रही। ठंड को देखते हुए लोगों ने जल्दी से काम निपटाए और अपने घरों में दुबक गए। जिले में मौसम का रुख लगातार बदलने के चलते बुधवार और वीरवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। कृषि वैज्ञानिकों ने अगले दो से तीन दिन तक फसल में सिंचाई और स्प्रे रोकने की सलाह दी है। मौसम विज्ञानी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 4 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिम विक्षोभ के कारण बुधवार और वीरवार को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 20 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तेजगति से हवाएं चलेंगी।

30जेएनडी28 : सुबह गहरी धुंध के बीच से निकलते वाहन। संवाद

30जेएनडी28 : सुबह गहरी धुंध के बीच से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed