फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees will get direct train from Jind for Vaishno Devi Dham, will start from July 3

वैष्णो देवी धाम के लिए जींद से श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी ट्रेन, तीन जुलाई से होगी शुरू

Tue, 28 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees will get direct train from Jind for Vaishno Devi Dham, will start from July 3
जींद जंक्शन का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। माता वैष्णो देवी धाम के लिए जींद से श्रद्धालुओं को सीधी ट्रेन की सुविधा तीन जुलाई से शुरू की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को फायदा होगा। रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 16031 व 16032 को चेन्नई से माता वैष्णोदेवी के लिए शुरू किया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन दिल्ली से होते हुए रोहतक, नरवाना, जाखल, लुधियाना होते हुए माता वैष्णोदेवी धाम जाएगी। सप्ताह में रविवार, बुधवार और वीरवार को यह ट्रेन वैष्णो देवी की तरफ जाएगी तो मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को वैष्णोदेवी से जींद की तरफ वापस आएगी। चेन्नई से ट्रेन सुबह पांच बजकर 15 बजकर रवाना होकर तीसरे दिन सुबह लगभग दस बजकर 35 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। इसी तरह कटरा से ट्रेन रात दस बजकर 30 बजकर रवाना होकर तीसरे दिन सुबह छह बजकर 50 बजे चेन्नई पहुंचेगी। जबकि रोहतक रेलवे जंक्शन पर यह ट्रेन रात 11 बजकर 31 मिनट, जींद जंक्शन पर रात 11 बजकर 15 मिनट, उचाना रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर 33 मिनट, नरवाना जंक्शन पर रात 11 बजकर 47 मिनट पर पहुंचेगी। दिल्ली मंडल के प्रवक्ता अजय माइकल ने कहा कि चेन्नई से वैष्णो देवी कटरा तक ट्रेन चलाने का निर्णय श्रदालुओं की आस्था को देखते हुए लिया है, ताकि माता के दर्शन करने के लिए श्रद्घालुओं को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
27जेएनडी07: जींद जंक्शन का फोटो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed