{"_id":"65ee0282dd9c9057ae059f14","slug":"development-works-worth-rs-308-crore-inaugurated-jind-news-c-199-1-sroh1006-114188-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन
Mon, 11 Mar 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
जींद, नरवाना। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने रविवार को हलके में 3 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड की वर्षों पुरानी उझाना से कोयल सड़क का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसकी कुल लागत दो करोड़ 22 लाख रुपये है। इसके अलावा गांव उझाना में 25 लाख रुपये की लागत से बनी वाल्मीकि चौपाल, गांव कोयल में सुविधाओं से लैश 15 लाख रुपये की लागत से तैयार जिम का उद्घाटन किया। वहीं 18 लाख रुपये की लागत से तैयार वाल्मीकि चौपाल, खरल में 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन किया।
विधायक रामनिवास ने कहा कि 15 वर्षों के बाद नरवाना हलके के गांव में विकास कार्यों के पत्थर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से नरवाना के हर गांव में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं, जिनके उद्घाटन जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद वाइस चेयरमैन शशिकांत शर्मा, मार्केटिंग बोर्ड एसडीओ रवि नैन, पंचायत विभाग एसडीओ ओमप्रकाश, जेई वीरेंद्र, जेई शिव चहल, संदीप चहल, सरपंच कैलाश, सरपंच साधु नंबरदार, अनिल खरल, अमित कोयल, धर्मपाल, ओमप्रकाश मौजूद रहे।