फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development work and beautification will be done in the city with Rs 90 lakh

Jind News: 90 लाख रुपये से शहर में होंगे विकास कार्य व सुंदरीकरण

Thu, 04 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Development work and beautification will be done in the city with Rs 90 lakh
03जेएनडी21: ​डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
जींद। नगर परिषद ने शहर में विकास कार्यों व सुंदरीकरण के लिए लगभग 90 लाख रुपये की राशि के टेंडर लगाए हैं। इन कार्यों के पूरा होने पर शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। इस राशि से शहर में डीसी कॉलोनी के बाहर टैंक के पास आई लव माई जींद का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गोहाना रोड पर डिवाइडर के सुंदरीकरण अधिक भव्य रुप देने के लिए 21.18 लाख रुपये, फ्लाईओवर, अंडरपास के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वॉलपेंटिंग करवाने के लिए 21.18 लाख रुपये, अनेकों चिन्हित स्थानों पर लगे वाटर हार्वेस्टिंगो की मरमत कार्य के लिए 8.27 लाख रुपये, टैंक एरिया पार्क सेल्फी प्वाइंट और आई लव जींद सेल्फी प्वायंट के लिए 12.70 लाख रुपये , शिव भूमि श्मशान घाट की मरमत कार्य के लिए 8.38 लाख रुपये, वार्ड 28 में रेलवे पार्क के सुंदरीकरण और नवीनीकरण के लिए 20.58 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जींद नगर परिषद जींद क्षेत्र में कई जगह सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इन सभी टेंडरों की बिड आगामी सप्ताह में खुल जाएगी। इसके बाद टेंडर ठेकेदारों को अलॉट कर एक माह के अंदर काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि शहर के विकास को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर को भव्य और सुंदर बनाने के लिए नप लगातार प्रयासरत है। शहर के विकास के लिए लगभग 90 लाख रुपये के टेंडर नगर परिषद द्वारा लगा दिए गए हैं। इसके चलते अनेक जगह विकास कार्य होंगे। इसमें गली निर्माण, सेल्फी प्वाइंट, ग्रीन बैल्ट, लाइट, पार्कों तथा सड़कों की हालात को सुधारा जाएगा। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed