{"_id":"67cca1fb2161f770ba0b6f61","slug":"development-projects-worth-rs-70-crore-will-be-completed-krishna-bedi-jind-news-c-199-1-jnd1002-131207-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी होंगी : कृष्ण बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी होंगी : कृष्ण बेदी
Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी27-पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए कैबीनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
- फोटो : संवाद
नरवाना। स्थानीय रेस्ट हाउस में शनिवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारवार्ता की।
इस दौरान मंत्री बेदी ने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में आगामी वित्त वर्ष से पहले करीब 70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 26 करोड़ 37 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
इसके अलावा क्षेत्र में 43 करोड़ 45 लाख 53 हजार रुपये के विकास कार्य लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत करवाए जा रहे हैं। ये सभी विकास कार्य विभागीय अनुमान के अनुसार आगामी वित्त वर्ष से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। बेदी ने कहा कि इन विकास कार्यों के अलावा आने वाले समय में नरवाना विधानसभा क्षेत्र को बड़े प्रोजेक्ट भी मिलेगें। उन्होंने दावा किया कि नरवाना प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा।
बेदी ने विकास परियोजनाओं का ब्योरा देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से विधानसभा क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 29 योजक सड़कों का निर्माण मंजूर किया है। इसमें सड़कों का नवनिर्माण के अतिरिक्त सुधारीकरण, विस्तारीकरण व सुदृढ़ीकरण भी शामिल है। इन कार्यों पर विभाग की ओर से करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि लगभग तीन करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से गढ़ी मंडी में विशेष मरम्मत व सुधारीकरण का कार्य भी किया जाएगा। सभी कार्यों को 30 अप्रैल तक पूरा करने का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है।