फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development is incomplete without social harmony: Krishna Bedi

सामाजिक समरसता के बिना विकास अधूरा : कृष्ण बेदी

Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Development is incomplete without social harmony: Krishna Bedi
21जेएनडी16-हुडा ग्राउंड में चल रहे महायज्ञ में आहुति डालते डॉ. कृष्ण मिड्डा और अन्य। स्रोत श्रद - फोटो : थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। स्रोतः पुलिस
जींद। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज के सानिध्य में हुडा ग्राउंड जींद में चल रहे 108 कुंडीय महायज्ञ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंत्री ने महायज्ञ की प्रशंसा की और समाज के हर वर्ग की सहभागिता को सामाजिक समरसता का अद्भुत कार्य बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के बिना विकास कार्य अधूरे हैं, सरकारें चाहे जितने विकास कार्य करवा दें लेकिन लोगों का भाईचारा जबतक नहीं होगा तब तक सभी विकास निरर्थक साबित होते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में समाज के हर एक वर्ग द्वारा इस महायज्ञ में आहुति डाले जाने को एक अद्भुत कार्य बताया। मिड्ढा ने महायज्ञ में सफाई सेवकों को एक दिन के यजमान बनाए जाने पर भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायज्ञ के मुख्य यजमान कर्ण प्रताप सिंह का आभार जताया। महिला सफाई सेवकों ने कहा कि इतने बड़े स्तर के आयोजन में यजमान बनकर वह गर्वित महसूस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed