{"_id":"58c98acf4f1c1b1d6132bb57","slug":"development-73-million-improve-city-s-position-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 लाख से सुधरेगी शहर की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 लाख से सुधरेगी शहर की स्थिति
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्कीम नंबर छह का वह पार्क, जिसका विकास किया जाएगा।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बाट जोह रहे शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगरपरिषद ने दस और कामों के टेंडर कर दिए हैं। अब इसी माह के अंत तक ठेकेदारों को काम अलाट कर विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। इसके तहत शहर की करीब दस गलियों का निर्माण ड्रेनेज नालियों के साथ किया जाएगा।
नगर परिषद द्वारा जारी किए गए टेंडर में वार्ड नंबर-14 के हरीनगर में सफीदों रोड से रोशन सैनी व सत्यनारायण के मकान तक और फिर टीनू सचदेव के मकान तक गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर कुल 8.34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार छह लाख रुपये से पूर्व मंत्री मंगेराम गुप्ता की कोठी के सामने वाले पार्क में बैंच लगाए जाएंगे। इस पार्क में फिलहाल सिर्फ एक बैंच है। वहीं पार्क में बच्चों के लिए झूलों के अलावा हाई मास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। इससे शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम नंबर छह को बेहतर पार्क मिल पाएगा। वार्ड नंबर आठ की पंच पीर कॉलोनी में शनि मंदिर वाली गली और नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।
इस कार्य पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर पांच में नरवाना रोड पर साढे चार लाख रुपये गली का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड-10 की विश्वकर्मा कॉलोनी में दस लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड नंबर-12 में 7.38 लाख रुपये की लागत से अमहरेड़ी रोड पर गली का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड-14 के हरीनगर में सुरेश जैन के मकान से लेकर अशोक के मकान तक 6.98 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। वार्ड-14 में ही वसंत विहार कॉलोनी में 5.27 लाख रुपये से गलियों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड-23 में विनोद के मकान से सुशीला धनखड़ा के मकान तक, मास्टर जयपाल के मकान से शमशेर फौजी के मकान तक एम्पलायज कॉलोनी में 9.52 लाख रुपये से गलियों को निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा वार्ड-31 के गोपाल नगर के पार्क में पांच लाख रुपये से हाई मास्ट लाइट लगाने के साथ-साथ झूले लगाने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
दर्जन भर कामों के जल्द खुलेंगे टेंडर
नगर परिषद ने पिछले दिनों कई कामों के लिए टेंडर मांगे थे। अब जल्द ही इन टेंडर को खोला जाएगा। इसके आधार पर शहर के सभी वार्डों में दर्जन भर और काम अलाट किए जाएंगे।
बाहरी कॉलोनियों पर फोकस
तीन साल पहले शहर की करीब 80 कॉलोनियां वैध घोषित की गई थीं। इसके बाद से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को विकास का इंतजार है। ऐसे में अब नगर परिषद का मुख्य फोकस शहर की बाहरी कॉलोनियों पर ही है। यहां अधिक कामों की जरूरत है और बजट में इसका प्रावधान किया जा रहा है।
शहर को होगा समान विकास
बाहरी कॉलोनियों में विकास कार्यों की जरूरत अधिक है। ऐसे में वहां भी फोकस किया जा रहा है। पुराने शहर की कॉलोनियों में भी जहां जरूरी काम हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। लोग अपने काम नगर परिषद में बता सकते हैं। सामूहिक कामों में कोई देरी नहीं की जाएगी।
पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगर परिषद