फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devbhoomi Kalvan Migratory Bird Reserve will be developed on the Sultanpur model

Jind News: सुल्तानपुर मॉडल पर विकसित होगा देवभूमि कालवन प्रवासी पक्षी आरक्षित क्षेत्र

Tue, 07 Oct 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Kalvan Migratory Bird Reserve will be developed on the Sultanpur model
07जेएनडी33 : सुल्तानपुर नेशनल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण करते हुए। स्रोत कालवन सरपंच।
नरवाना। ग्राम पंचायत कालवन के सदस्यों और ग्रामीणों ने मंगलवार को सुल्तानपुर (गुरुग्राम) नेशनल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। अधिकारियों ने बताया कि देवभूमि कालवन प्रवासी पक्षी आरक्षित क्षेत्र को सुल्तानपुर नेशनल पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा ताकि यहां भी देश-विदेश से पर्यटक और पक्षी प्रेमी आकर्षित हों।
विज्ञापन

इस दौरान वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को पार्क के विकास, पर्यावरण संरक्षण और प्रवासी पक्षियों के संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्राकृतिक सौंदर्य, जलाशयों और पक्षियों के संरक्षण प्रयासों को करीब से देखा और इसे प्रेरणादायक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यदि देवभूमि क्षेत्र को इसी प्रकार विकसित किया गया तो यह पर्यटन, पर्यावरण और ग्रामीण विकास का उत्कृष्ट केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहा कि यह यात्रा जानकारीपूर्ण और प्रेरक रही। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में देवभूमि कालवन क्षेत्र प्रदेश ही नहीं, देशभर में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed