{"_id":"6821049f653326e16c0d3d0f","slug":"despite-the-ceasefire-the-health-department-is-alert-jind-news-c-199-1-sroh1009-134482-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीजफायर के बावजूद स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीजफायर के बावजूद स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Mon, 12 May 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी03: अलर्ट के बाद नागरिक अस्पताल में तैयार किया गया आईसीयू वार्ड। संवाद
जींद। पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करने पर भारत-पाक में तनाव चरम पर है। पाक के सीज फायर के उल्लंघन के बाद देशभर में अलग-अलग जगहों पर ड्रोन के माध्यम से बम गिराए जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग रविवार को भी अलर्ट पर रहा। हालांकि रविवार को छुट्टी होती है और केवल इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहती हैं। बावजूद इसके रविवार को अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
सुबह के समय 2 घंटे तक स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों ने मंथन किया। यहां आईसीयू वार्ड का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है और चिकित्सकों को अलर्ट पर रहने व जिला न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग लगातार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। आम दिनों की तरह ही स्वास्थ्य अधिकारी रविवार को नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां डिप्टी सीएमओ डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर मंथन किया। इसके अलावा क्लेरिकल स्टाफ ने आंकड़ों को कंप्यूटराइज्ड किया। स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर क्लर्क संसाधनों की सूचियां तैयार करने में लगे रहे। बाकायदा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की।