फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Despite the age, 58 people withheld pension on fake documents withheld pension

उम्र कम होने के बाद भी फर्जी दस्तावेजों पर पेंशन ले रहे 58 लोगों की पेंशन रोकी

Wed, 04 Nov 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Despite the age, 58 people withheld pension on fake documents withheld pension
गांव रजाना कलां में जिला समाज कल्याण विभाग ने फर्जी वृद्धावस्था पेंशन ले रहे 58 लोगों की पेंशन काट दी है। अब विभाग ने इन लोगों को ली गई पेंशन वापस विभाग में जमा करवाने के नोटिस भेजे हैं। विभाग द्वारा कहा गया है कि यदि इन लोगों ने पेंशन के रूप में ली गई राशि वापस नहीं जमा करवाई तो विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि रजाना कलां निवासी दलबीर ने सूचना के अधिकार के तहत गांव के लोगों की वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति की जानकारी मांगी थी। इसमें दलबीर ने पाया कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जो कम उम्र होने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। इसके बाद दलबीर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक इसकी शिकायत की। इस पर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दलबीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने इस बारे जिला समाज कल्याण विभाग से जवाब तलब किया। इसके बाद विभाग ने जांच की तो 58 लोग ऐसे मिले, जो फर्जी तरीके से पेंशन ले रहे थे। अब इन लोगों की विभाग ने पेंशन काट दी है। इसके अलावा इन लोगों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अब तक ली गई राशि वापस विभाग में जमा करवाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि गांव में 74 लोग ऐसे हैं, जो कम उम्र के होने के बावजूद फर्जी तरीके से वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। इनमें 58 लोगों की पहचान हो गई है बाकी की विभाग जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि एक फर्जी अंक तालिका तैयार करके कुछ लोगों ने इन लोगों की पेंशन करवाई थी।
विज्ञापन

रजाना कलां गांव में 58 लोग पाए गए हैं, जो फर्जी अंक तालिका दिखाकर कम उम्र होने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन ले रहे थे। इन लोगों की पेंशन काटकर इनसे ली गई राशि वसूलने के लिए नोटिस दिए गए हैं। यदि इन लोगों ने एक सप्ताह तक राशि वापस विभाग में जमा नहीं करवाई तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कुछ अन्य गांवों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed