{"_id":"61df25fdc0026347562ed3ef","slug":"despite-giving-coupons-the-disability-check-of-people-was-not-done-in-the-civil-hospital-jind-news-rtk635571841","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूपन देने के बावजूद भी नागरिक अस्पताल में नहीं हुई लोगों की दिव्यांगता जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूपन देने के बावजूद भी नागरिक अस्पताल में नहीं हुई लोगों की दिव्यांगता जांच
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगता जांच के लिए आए लोगों की जांच नहीं हो पाई। इस कारण उन्होंने रोष जताया तथा नगराधीश को ज्ञापन सौंपा। दिव्यांगों व उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने उनको बोर्ड के लिए कूपन दिए थे लेकिन विभाग उनके बार-बार चक्कर कटवा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड को स्थगित कर दिया है।
अस्पताल में हर बुधवार को दिव्यांगता जांच के लिए बोर्ड बैठता है। इसके लिए लोगों को जांच करवाने से पहले कूपन लेने पड़ते हैं। इन कूपनों के आधार पर ही लोगों का नंबर आता है। हर बुधवार के लिए 60 लोगों को कूपन दिए जाते हैं। फिलहाल दो महीने बाद की तारीख मिल रही है। बुधवार को जब अपने नंबर पर लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो यहां पता चला कि आज दिव्यांगता बोर्ड नहीं लगेगा। इससे नाराज होकर दिव्यांग तथा उनके साथ आए उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
अपने परिजनों को जांच के लिए लेकर आए गांव ढाठरथ निवासी जोगेंद्र सिंह, गांव रधाना निवासी सतबीर, गांव मालवी निवासी धर्मेंद्र पहलवान अपने चाचा को लेकर आए। इन लोगों का आरोप था कि वह बहुत ही मुश्किल से स्पेशल गाड़ी करके अपने परिजनों को इस बोर्ड में जांच के लिए लाते हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग बार-बार उन्हें तारीख पर तारीख दे रहा है। इस साफ है कि स्वास्थ्य विभाग दिव्यांगों का मजाक उड़ा रहा है। इसके बाद सभी लोग डीसी कार्यालय पहुंचे और यहां नगराधीश मेजर गायत्री अहलावत को मांगों का ज्ञापन सौंपा। मेजर गायत्री अहलावत ने कहा कि वह इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत करके जल्द समस्या का समाधान निकलवाएंगी।
विज्ञापन
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दिव्यांगता जांच शिविर को रद्द किया गया है। इस समय कोरोना संक्रमण अधिक फैल रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए ही ऐसा किया गया है। संक्रमण कम होते ही दोबारा बोर्ड लगना शुरू हो जाएगा।
-डॉ. जेके मान, डिप्टी सिविल सर्जन।