{"_id":"68c705500b8041d1a8010727","slug":"despite-cleaning-heaps-of-garbage-are-piled-up-on-the-link-road-jind-news-c-199-1-jnd1002-140917-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साफ-सफाई के बाद भी लिंक रोड पर लगे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साफ-सफाई के बाद भी लिंक रोड पर लगे कचरे के ढेर
Sun, 14 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी16-नगर परिषद द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड के नीचे शहरवासी द्वारा डाला गया कचरा। संवाद
नरवाना। नगर परिषद ने हाल ही में लिंक रोड, मॉडल टाउन की गली और बाबा गैबी साहिब के तालाब के पास से कचरे के ढेर हटवाकर वहां चूने का छिड़काव करवाया था। लोगों को जागरूक करने के लिए बाकायदा बोर्ड भी लगाया गया था जिस पर लिखा गया था कि यहां कोई भी कचरा न डालें। फिर भी शहरवासी ही मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर उसी बोर्ड के नीचे कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।
इससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू और गंदगी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई बावजूद लोग अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते दिख रहे हैं। पहले शहरवासी शिकायत करते थे कि गली और तालाब के पास कचरे के ढेर लगे रहते हैं बदबू आती है और नगर परिषद सफाई नहीं करती। मगर जब परिषद ने सफाई करवा दी तब भी लोगों ने अपनी आदतें नहीं बदली।
यह रवैया शहर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए ही नहीं बल्कि स्वयं नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। शहरवासियों को यह समझने की जरूरत है कि स्वच्छता केवल परिषद की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। घर और दुकान का कचरा सड़क पर डालना आसान लगता है लेकिन यही गंदगी आगे चलकर बीमारियों, प्रदूषण और असुविधा का कारण बन जाती है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने एक बार फिर अपील की है कि लोग अपने हिस्से की जिम्मेदारी समझें और कचरा इधर-उधर डालने की बजाय तय जगह पर ही फेंकें। स्वच्छता बनाए रखने में हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। आखिर साफ और स्वस्थ शहर में रहना हर किसी की पहली जरूरत है।ॉ
बॉक्स
पहले लोग शिकायत करते थे कि परिषद सफाई नहीं करवा रही। अब जब परिषद ने कचरा हटवाकर गली को साफ कर दिया और चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया तब भी लोग अपनी आदत नहीं छोड़ रहे। अब गली से आने जाने वाली को परेशानी होगी।-उमेश, दुकानदार।
बाक्स
शहर वासियों को अपनी जिम्मेवारी भी समझनी होगी कि वह भी इस प्रकार से कचरा नहीं डालें और शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखें।-भीम सिंह, दुकानदार।
वर्जन
शहरवासियों को कचरे के वजह से हो रही परेशानी को देखते हुए एलआईसी रोड, मॉडल टाउन वाली गली में साफ-सफाई करवा कर कचरे के ढेर उठाकर यहां पर बाकायदा बोर्ड भी लगा दिए थे। इसमें लिखा हुआ है कि यहां पर कचरा डालना मना है लेकिन उसके बावजूद भी लोग यही कचरा डाल रहे हैं। यदि इसी प्रकार से शहर वासी कचरा डालते रहे तो मजबूरन नगर परिषद द्वारा कचरा डालने वाले का चालान किया जाएगा।-विशाल, एसआई नगर परिषद नरवाना।