{"_id":"69e52667230f9a9223062455","slug":"deputy-speaker-dr-krishna-lal-middha-inaugurated-the-event-on-parashurama-jayanti-and-akshaya-tritiya-jind-news-c-199-1-sroh1009-151932-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 41 किमी लंबी जींद–सफीदों सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी, 56.62 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 41 किमी लंबी जींद–सफीदों सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी, 56.62 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
19जेएनडी20: सफीदाें रोड पर जींद सफीदों मार्ग का हवन कर शिलान्यास करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृ
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने जींद-सफीदों रोड के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 41 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा जिस पर 56.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने बताया कि शहर क्षेत्र में सफीदों गेट से भगवान परशुराम चौक तक सीसी सड़क बनाई जाएगी और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी जबकि आगे के हिस्से में ब्लैक टॉप सड़क का निर्माण किया जाएगा।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान जिन पेड़ों की कटाई होगी, उसके बदले दोगुने पेड़ लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इसके लिए वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और सरकार विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।जींद जिले को 9 नेशनल हाईवे से जोड़ा जा चुका है जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
डॉ. मिड्ढा ने शहर के अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए बताया कि देवीलाल चौक से रोहतक रोड बाईपास तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इसके अलावा चौधरी देवीलाल चौक, ठंडी हलवाई, एक रुपया चौक और रानी तालाब क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए सड़कों का वॉल-टू-वॉल विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, नगर पार्षद राममेहर, बलवंत सिंह, अशोक गुलाटी, राकेश सेतिया, सिन्हा पिंडारा, राकेश सैन मौजूद रहे।
शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की
डॉ. मिड्ढा ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन जनसहयोग के बिना विकास कार्यों को गति देना संभव नहीं है।
फिलहाल जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ शुरू
शिलान्यास के बावजूद फिलहाल जमीनी स्तर पर काम शुरू होता नजर नहीं आ रहा है। सड़क किनारे पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है और न ही वाहन चालकों की परेशानी कम करने के लिए गड्ढों को भरा गया है। ऐसे में लोगों को अभी भी खस्ताहाल सड़क और धूल-मिट्टी से जूझना पड़ रहा है।