{"_id":"62c5a1775be9b62f86448872","slug":"deputy-chief-minister-dushyant-chautala-listened-to-the-problems-of-the-people-in-uchana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे उपमुख्यमंत्री: बोले- उचाना को जल्द मिलेगी साउथ एवं नॉर्थ बाईपास की सुविधा, रोडमैप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे उपमुख्यमंत्री: बोले- उचाना को जल्द मिलेगी साउथ एवं नॉर्थ बाईपास की सुविधा, रोडमैप तैयार
Wed, 06 Jul 2022 08:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Jul 2022 08:21 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि हलके में 30 करोड़ रुपये की लागत से चालक प्रशिक्षण केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना शहर को जल्द ही साउथ एवं नॉर्थ बाईपास की सुविधा मिलेगी। इन दोनों बाईपास सड़कों के बनने से शहरवासियों को वाहनों के आवागमन की परेशानी से निजात मिलेगी और साथ ही लोगों का सफर करने में अच्छी राहत मिलेगी। इसके लिए सरकार द्वारा रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसमें साउथ बाईपास के लिए अधिकृत की गई जमीन का पचास प्रतिशत से ज्यादा पंजीकरण हो चुका है। शेष बची एक्वायर एरिया का भी जल्द रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसी नॉर्थ बाईपास की स्वीकृति के लिए सरकार द्वारा एनएचएआई यानि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जींद जिले के उचाना में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए उचाना विधानसभा क्षेत्र में भारतीय परिवहन निगम के तत्वावधान में 30 करोड़ रुपये की लागत से चालक प्रशिक्षण केंद्र बनवाया जाना प्रस्तावित है, इसका कार्य क्षेत्र के किसी भी गांवों में दस एकड़ पंचायती जमीन उपलब्ध होते ही शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा पंचायती राज विभाग द्वारा खेड़ी मसानिया में 20 करोड़ की लागत से ग्रामीण अभियांत्रिकी एवं कार्यकुशलता केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा, इसके लिए विभाग को जमीन भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांवों एवं शहर में भविष्य में पेयजल की सुचारू आपूर्ति करवाई जानी सुनिश्चित की जाएगी, इसके लिए कार्य प्रगति पर है। विभिन्न जलघरों में पुरानी पाइप लाइनों का बदलवाया जा रहा है और आवश्यकता अनुसार नए बूस्टिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
उचाना के सुधारीकरण एवं विकास के विषय पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्क एवं सड़कों की कायाकल्प का कार्य जारी है, इसके अलावा जल अमृत महोत्सव मिशन के तहत चिह्नित तालाबों का भी सुंदरीकरण का कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के अध्यक्ष का चुनाव पहले की तरह अप्रत्यक्ष रूप से ही होगा और पंचायत की सभी विंगों का चुनाव एक साथ होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याएं सुनी और उनके नियमानुसार उचित समाधान के दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की यथा स्थिति एवं प्रगति पर डीसी डॉ. मनोज कुमार से विशेष चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, राजेंद्र लितानी, प्रोफेसर जगदीश सिहाग, एसडीएम डॉ. राजेश खोथ, डीएफएससी निशांत राठी, जोरा सिंह डुमरखां, रमेश नैन, कुलदीप सिहाग, कुलदीप रंधावा, राजू सैन, धर्मबीर ईगराह, जिला पार्टी कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।