{"_id":"68716ac8581d7d9f470049e8","slug":"depot-operator-accused-of-selling-goods-at-higher-price-than-fixed-price-jind-news-c-199-1-sroh1006-137653-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिपो संचालक पर तय से ज्यादा भाव में सामान बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिपो संचालक पर तय से ज्यादा भाव में सामान बेचने का आरोप
Sat, 12 Jul 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी13-सरकारी राशन डिपो से राशन लेते उपभोक्ता। संवाद
नरवाना। शहर के रैबारी मोहल्ला स्थित एक सरकारी राशन डिपो पर उपभोक्ताओं से मनमानी रेट वसूल जा रहे हैं। सरकार की ओर से तय किए गए 13.50 रुपये प्रति किलो की चीनी को डिपो संचालक 15 से 20 रुपये किलो तक बेच रहा है।
चीनी देने के लिए उपभोक्ताओं को अपने साथ पन्नी लाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पन्नी मांगने पर संचालक ने दो टूक कहा कि पन्नी सरकार नहीं देती, साथ लाया करो। इस मनमानी का विरोध करने पर डिपो संचालक ने उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया और कहा कि ये हमारा कमीशन है जो करना है कर लो। जब एक डिपो से राशन लेने आए उपभोक्ता राहुल ने तर्क दिया कि जब अतिरिक्त रुपये वसूले जा रहे हैं तो पन्नी देना आपकी जिम्मेदारी है।
यह सुनकर संचालक भड़क गया और बहस पर उतर आया। स्थानीय निवासियों में इस डिपो की कार्यशैली को लेकर गहरा रोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि संचालक न केवल मनमानी कीमत वसूल रहा है बल्कि राशन देने के बाद कोई रसीद या बिल भी नहीं देता। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस डिपो का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
-- -- --
डिपो संचालक तय कीमत से अधिक पैसे वसूले जाने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि किसी उपभोक्ता की ओर से शिकायत आती है तो तुरंत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-मानविंदर सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नरवाना