फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Depot holders got angry for not increasing the commission

Jind News: कमीशन न बढ़ाने पर भड़के डिपो होल्डर

Thu, 11 Jul 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Depot holders got angry for not increasing the commission
10जेएनडी01: जाट धर्मशाला में रोष जताते हुए डिपो होल्डर। संवाद
जींद। जाट धर्मशाला में बुधवार को डिपो होल्डरों की बैठक प्रधान मदनलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डिपो धारकों ने कहा कि उनकी एक ही मांग थी कि उनका कमीशन दो से बढ़ा कर चार रुपये दिया जाए। जिसे भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया, इससे डिपो धारकों में सरकार के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

प्रधान मदनलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर एक कर्मचारी का वेतन बढ़ा रही है जबकि डिपो होल्डरों का कहना था कि दो प्रतिशत कमीशन के हिसाब से उन्हें कुछ नही बचता है। दुकान का किराया, बिजली बिल, मजदूर का किराया निकालना ही मुश्किल हो जाता है। जरा सी लापरवाही पर डिपो होल्डर का तुरंत डिपो छीन लिया जाता है। पिछले छह माह से उनका कमीशन अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार या तो उनका कमीशन बढ़ाकर चार रुपये करे नहीं तो खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि अगर उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो समस्त हरियाणा प्रदेश के डिपो होल्डर जींद में आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सुखबीर, सुधीर, अनिल, रामवीर, रामेश, अशोक, सतबीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed