फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dense fog in the morning, but sunshine provided relief from cold

Jind News: सुबह छाया घना कोहरा, पर धूप ने ठंड से दिलाई राहत

Tue, 16 Jan 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, but sunshine provided relief from cold
हिट एंड रन कानून के विरोध में धरने पर बैठे ड्राइवर। स्वयं
जींद। मौसम के लगातार परिवर्तनशील होने की वजह से सोमवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। लेकिन सूर्य के निकले से धूप ने ठंड से राहत दिलाई। इसके चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रहने के कारण शीतलहर का प्रकोप भी रहा। हवा में नमी की मात्रा 58 प्रतिशत दर्ज की गई। अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का आगाज घने कोहरे के साथ हुआ। आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बाद में सूर्य के निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। ठंड को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। बावजूद इसके रबी सीजन में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। सूखी ठंड से बेल वाली फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है। ठंड से बचाने के लिए किसानों को फसलों की शाम को हल्की सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसे में किसानों का कहना है कि अगर अब बारिश होती है तो वह सोने पर सुहागा होगी।
विज्ञापन

जींद से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट
जींद से होकर गुजरने वाली कई ट्रेन कोहरा के कारण देरी से चलीं। ट्रेन नंबर 12439 नांदेड़ से श्रीगंगानगर सात घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन 12482 श्रीगंगानगर से दिल्ली एक से डेढ़ घंटे देरी से, 12481 दिल्ली से श्रीगंगानगर आधे घंटे देरी से, ट्रेन नंबर 04432 जाखल से जींद होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन सवा घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। कई और ट्रेन भी एक से दो घंटे देरी से चलीं। दो ट्रेनों को कोहरा के चलते एक माह तक रद्द किया गया है। अंतरराज्यीय रूटों पर जाने वाली बसें भी निर्धारित समय से देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क रहेगा। किसान फसलों में जरूरत के हिसाब से खाद डालें और शाम को सिंचाई अवश्य करें, ताकि फसलों पर ठंड का प्रभाव न पड़े। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा।

हिट एंड रन कानून के विरोध में धरने पर बैठे ड्राइवर। स्वयं

हिट एंड रन कानून के विरोध में धरने पर बैठे ड्राइवर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed