सफीदों। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा के तहत हाडवा व भागखेड़ा गांव में स्वास्थ्य सुपरवाइजर संदीप कुंडू के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को नुक्कड़ सभाओं द्वारा और स्कूली बच्चों ने डेंगू एवं चिकनगुनिया बुखार के बारे में समझाया।
संदीप कुंडू ने बताया कि डेंगू बुखार एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है, जो घर में ही एकत्रित साफ पानी मे अंडे देता है। इसके मुख्य लक्षणों में सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द, आंख के पिछले भाग में दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते, उल्टी आना आदि हैं। डेंगू बुखार जीवन के लिए घातक हो सकता है और जागरूक रह कर ही इससे बचा जा सकता है। पानी को उबालकर पीने बारे बताते हुए जल जनित बीमारियों बारे भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर बिजेंद्र बूरा, सुमित्रा देवी, नीलम देवी, कपिल शर्मा, मंजीत शर्मा, मीना व सुनीता मौजूद रही।