फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   demonstration of anna team on demand to built servoce road

सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर अन्ना टीम का प्रदर्शन

Fri, 21 Feb 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
demonstration of anna team on demand to built servoce road
ब्लैक स्पॉट हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती अन्ना टीम। - फोटो : Jind
गोहाना रोड से नए बाईपास पर चढ़ने के लिए रोहतक की ओर सीधे सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर अन्ना टीम ने वीरवार को बाईपास पुल के पास विरोध प्रदर्शन किया। टीम ने इस दौरान प्रशासन को वे विकल्प भी सुझाए, जिनसे गोहाना रोड को सीधे बाईपास से जोड़ा जा सकता है। इसके बाद लघु सचिवालय में एसडीएम सत्यवान मान को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

अन्ना टीम के सदस्यों ने कहा कि नए बाईपास से रोहतक की ओर से जींद शहर की प्रमुख सड़क गोहाना रोड पर आने-जाने के लिए सीधा रास्ता नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से सभी वाहन चालक गलत दिशा से चलने के लिए मजबूर हैं। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नए बस स्टैंड के पास इससे स्थायी ब्लैक स्पॉट बन चुका है। अन्ना टीम सदस्य सुनील वशिष्ट ने बताया की यह एक टोल रोड है। इसके लिए लोग टोल देंगे, लेकिन इतनी बड़ी असुविधा जींद जिले के लोगों पर थोपी गई है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल डीके भारद्वाज, सुशील कुमार, महाबीर हिंदू, खिलाड़ी राम, नकुल शर्मा, अमित, अमर अरोड़ा, भारत भूषण, अमित भारतीय, आशीष, हर्ष मल्होत्रा, रमेश कौशिक, अंकित कुंडू, शक्ति दलाल, अमित आसरी, नरेश सांगवान, विनोद सैनी, पवन चंदन, राजेश भारद्वाज, अजीत भारद्वाज, अजय वैद्य, सचेत, कालू, सोमनाथ, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

अन्ना टीम का सुझाव
अन्ना टीम ने सुझाव दिए कि इसके लिए राजमहल होटल के पास से या तो पुल बनाकर सीधे जोड़ा जाए या रेलवे अंडरपास बनाकर यहां से वाहनों का आवागमन शुरू किया जाए। क्योंकि इस रेलवे लाइन को बाईपास बनाकर यहां से हटाने के प्रपोजल पर भी काम चल रहा है। ऐसे में रेलवे विभाग से मिलकर अस्थायी फाटक भी लगवाया जा सकता है। नए बस स्टैंड के सामने एक ओवरब्रिज बनाकर बाहर से आने वाले वाहनों को उसके माध्यम से निकाला जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

20जेएनडी 07: ब्लैक स्पॉट हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अन्ना टीम के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed