फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration demanding the arrest of the operator of the hospital

पिल्लूखेड़ा में सोनी अस्पताल के संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनसंघर्ष मंच ने किया प्रदर्शन

Mon, 16 Aug 2021 10:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding the arrest of the operator of the hospital
सुनीता की मौत के मामले में चिकित्सक की लापरवाही के खिलाफ डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते समिति के सदस् - फोटो : Jind
जींद। दो अगस्त को पिल्लूखेड़ा के सोनी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में जनसंघर्ष मंच ने सोमवार अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम दलबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

जन संघर्ष मंच के जिला प्रधान सुधीर शास्त्री ने बताया कि मलार निवासी महिला (45) सुनीता का उपचार पिल्लूखेड़ा के सोनी अस्पताल से चल रहा था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर अस्पताल संचालक ने सुनीता की बच्चादानी निकालने के लिए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। सुनीता का ऑपरेशन भी किया गया लेकिन सुनीता की तबीयत और अधिक खराब हो गई। अस्पताल संचालक ने एंबुलेंस बुलवाकर सुनीता को जींद के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने सुनीता का उपचार ठीक से नहीं किया है। इस संबंध में सुनीता के भाई ने पुलिस को दी। इसके अलावा सुनीता के बेटे ने सीएमओ कार्यालय में भी शिकायत दी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज जनसंघर्ष मंच ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान दिलबाग सिंह, किदार सिंह भुराणिया, सतबीर लड़वाल, अशोक, सुमित, हवासिंह, प्रेम, सुरेश शाहपुर, मीनू मलार, वजीर सिंह रिटौली, सुमन रिटौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक के खिलाफ हुई है एफआईआर
वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने जब मामला उठाया तो पिल्लूखेड़ा पुलिस ने अस्पताल संचालक संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में परिजनों व जनसंघर्ष मंच ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed