फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration against threatening people of minority community

Jind News: अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को धमकी देने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 06 Oct 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against threatening people of minority community
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। बड़नपुर गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को धमकी देने और कब्रिस्तान की चहारदीवारी को गिराने की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में वीरवार को जन संघर्ष मंच, सर्वकर्मचारी संघ, केवाईएस, बीएमकेयू, ज्ञान विज्ञान समिति, आल इंडिया किसान सभा और पब्लिक हेल्थ यूनियन के सदस्यों ने नेहरू पार्क से लेकर शहर में रोष प्रदर्शन किया।

इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने बड़नपुर में अल्पसंख्यक समुदाय को विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के नाम से अपराधी तत्वों द्वारा किए जा रहे गैर कानूनी कृत्यों को रुकवाने बारे एसडीएम के नाम तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता जन संघर्ष मंच हरियाणा के सतवीर सिंह और मंच संचालन राजेश बडऩपुर ने किया। राज्य प्रधान फूल सिंह, पाल सिंह, उषा कुमारी, सर्वकर्मचारी संघ से ईश्वर सच्चाखेड़ा, अध्यापक संघ से साधु राम, केवाईएस से वीरेंद्र सिंह, बीएमकेयू से राजकुमार भाणा, ज्ञान विज्ञान समिति से राजभान, आल इंडिया किसान सभा से बलवीर सिंह और मनरेगा मजदूर यूनियन से सोमनाथ ने कहा कि अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया जबकि यह मामला एसपी और डीएसपी के संज्ञान में भी है। गांव बड़नपुर के व्यक्तियों को 11 पत्र लिखकर धमकियां दी गई हैं। ग्राम पंचायत बडऩपुर ने आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के अपराधी तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed