फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   demonstration against the non arrest of the accused

खापड़ गांव में बच्चे के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया एसपी आवास की तरफ कूच

Sun, 19 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
demonstration against the non arrest of the accused
एसपी आवास की तरफ आंदोलनकारियों को जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : Jind
खापड़ गांव में लगभग 15 दिन पहले एक बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक दो ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। बाकि नौ लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर रविवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। धरना शुरू करने से पहले भीम आर्मी व अन्य संगठनों के बैनर के साथ लोग एसपी आवास की तरफ निकल पड़े। पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया और एएसपी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर इनकी समस्या को सुना।
विज्ञापन

धरने पर दोपहर बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी व समाज के लोगों ने एसपी आवास पर जाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर आंदोलनकारियों को लघु सचिवालय के बाहर चौक पर पुलिस बल तैनात कर रोक लिया। काफी देर तक पुलिस व आंदोलनकारियों में तनाव रहा, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर एसएसपी को बुलाने की मांग पर सहमति बनी। जिसके कुछ समय बाद नरवाना एएसपी कुलदीप सिंह पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ बातचीत की। इसमें आंदोलनकारियों ने एएसपी से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग तो एएसपी ने मामले में अध्ययन करने के लिए एक दिन का समय मांगा और कहा कि वह मामले की पूरी तरह से जानकारी लेकर सभी दोषियों को गिरफ्तार करेंगे, लेकिन इस पर दिनेश खापड़ ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से उनको मामले की जानकारी लेने के नाम पर पुलिस प्रशासन गुमराह कर रहा है। इसके बावजूद दोनों पक्षों में बंद कमरे में बैठकर बात करने के मामले पर सहमति बनी।
विज्ञापन

दबाव में नहीं की जा रही गिरफ्तारी
आंदोलनकारियों ने कहा कि आरोपी सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस कारण उन पर पुलिस कार्रवाई करने से पीछे हट रही है, लेकिन उनके समाज के लोग अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि गांव में अन्य लोगों के दबाव के कारण लगभग 12 परिवारों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस कारण वह गांव से पलायन करने की तैयारी में है। अगर आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उनके समाज के लोगों को गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

एसपी आवास की तरफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जाते आंदोलनकारी।

एसपी आवास की तरफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जाते आंदोलनकारी।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed