फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration about the problems of the students

विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration about the problems of the students
जींद। एसएफआई की कॉलेज इकाई ने शुक्रवार को राजकीय पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रांगण में विरोध प्रदर्शन कर प्रोफेसर पुष्पलता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसएफआई के छात्र नेता अक्षय ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए वह पहले भी प्राचार्य से मिल चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में कैंटीन की व्यवस्था नहीं है। लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, आरओ के पानी की असुविधा, अध्यापकों की कमी व बीए के विद्यार्थियों के लिए कमरों की कमी है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही कॉलेज में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर अक्षय, सुनील, मोनू, सावन, आशीष, रितू, सुमित व गुरदास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed