{"_id":"5f6a40ae8ebc3ebaa92b09e0","slug":"demonstrated-protest-over-water-problem-jind-news-rtk574848578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर मटके फोड़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर मटके फोड़कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मटके लेकर प्रदर्शन करते डाहौल गांव के लोग।
- फोटो : Jind
डाहौला के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय के समक्ष कार्यकारी अभियंता और जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पानी नहीं मिलने के लिए विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी।
मंगलवार को डाहौला गांव की महिलाएं हाथों में मटके लेकर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय जींद पहुंचीं और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके फोड़कर रोष जताया। कमला, नीलम, सतीश, राजकुमार, मुकेश, ज्योतिराम और दिनेश ने कहा कि उनके गांव में पानी नहीं आता। इसका मुख्य कारण पाइप लाइन के अंदर पाइप फंसाई होना है। उन्होेंने कहा कि बार-बार पाइप को निकालने के लिए कहा गया मगर उसे निकाला नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के जेई से ठेकेदार ने मिलीभगत कर कुछ जगह पर पाइप ही नहीं डाली गई है। उन्होंने अधिकारियों से पाइप डालने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग की कि दुर्गा पट्टी मोहल्ला के तालाब के पास एक जोन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वह पानी की मांग को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अभी तक पानी नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मांग की कि उनकी इस समस्या का समाधान जल्द किया जाए। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों की इस समस्या पर विभाग के एक्सईएन संजय शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया हुआ है। वह संबंधित अधिकारियों से बात करने के बाद समस्या को जल्द ही दूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिस भी कर्मचारी की इसमें मिलीभगत होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके धर्मबीर, रमेश, राजेश, बालकिशन, बिजेंद्र, पालाराम, पूर्ण, कश्मीरी, पंकज, रामकुमार, सचिन, पिंकी, पंकज, बलबीर सिंह, साहिल, कमलेश, जय भगवान, सुमन, कृष्ण, सोमबीर, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

पानी की समस्या को लेकर एसई कार्यालय के बाहर मटका फोड़कर विरोध जतातीं महिलाएं।- फोटो : Jind
विज्ञापन