फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demands should be fulfilled after talking to the clerks: Rajesh

लिपिकों से बात कर मांगें की जाएं पूरी : राजेश

Fri, 11 Aug 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demands should be fulfilled after talking to the clerks: Rajesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर लिपिकों की की हड़ताल वीरवार को 30वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ की अगुवाई में जन संगठनों के महापड़ाव में भाग लिया। इस दौरान हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जिला सचिव राजेश कालीरमण ने सरकार से मांग की कि हड़ताली लिपिकों से तुरंत बातचीत करके सभी जायज मांगों को समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार लिपिक व स्टेनो वर्ग का प्रारंभिक वेतन मान 35400 करने सहित सभी मांगों का समाधान नहीं करती तब तक कर्मचारी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि हड़ताली लिपिकों के कारण जहां आमजन मानस को रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशानी का सामना पड़ रहा है वहीं पर अन्य लाखों कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा, कपूर सिंह, ईश्वर ठाकुर, सुशील कुमार, सुभाष तिवारी, रमेश चंद्र सहित जनसंगठनों के तमाम नेताओ ने हड़ताली लिपिकों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी यदि हड़ताली लिपिकों द्वारा लोकतांत्रिक व संवैधानिक रूप से की जा रही हड़ताल को दबाने का प्रयास किया गया तो प्रदेश के जनसंगठन भी उनके आंदोलन मे शामिल हो जाएंगे। धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता छाजू राम नैन, आजाद पांचाल, सतीश शर्मा, बलबीर सिंह श्योराण, इंदूमती, दर्शना देवी, किरण सहित कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed