फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to shift biogas plant, preparation to submit memorandum to the Prime Minister

Jind News: बायोगैस प्लांट शिफ्ट करने की मांग, प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी

Fri, 17 Jul 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to shift biogas plant, preparation to submit memorandum to the Prime Minister
फोटो 16जेएनडी04-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लेते हुए स्थानीय लोग। स्रो
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद आगमन से पहले शहर के भारत नगर क्षेत्र में बायोगैस प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। भारत नगर गली नंबर-2 के सामने हुई इस बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्नल डीके भारद्वाज ने की।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने रिहायशी क्षेत्र के बीच संचालित हो रहे बायोगैस प्लांट को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठाई। लोगों ने निर्णय लिया कि 17 जुलाई को जींद पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि बलबीर श्योराण, मास्टर सेवा सिंह, जगदीश सिंह भनवाला और राकेश भनवाला ने बताया कि गोहाना रोड पर भारत नगर गली नंबर-5 के सामने व धागा मिल, रघु नगर और चाबरी कॉलोनी के बीच निजी कंपनी की ओर से बायोगैस प्लांट शुरू किया गया है। प्लांट की शुरुआत के बाद से ही चिमनियों से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुएं के कारण लोगों में गले की समस्या, एलर्जी, दमा और जुकाम जैसी परेशानियां सामने आने लगी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि प्लांट का विस्तार हुआ और अन्य चिमनियां भी शुरू हुईं तो भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि प्लांट चारों ओर से रिहायशी इलाकों से घिरा हुआ है इसलिए इसका प्रभाव बड़ी आबादी पर पड़ सकता है।

बैठक में यह भी चिंता जताई गई कि यदि अपशिष्ट को जमीन के अंदर गड्ढे बनाकर निस्तारित किया गया तो भूजल प्रभावित हो सकता है, क्योंकि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सबमर्सिबल पंपों का उपयोग करते हैं। रात के समय प्लांट में तेज रोशनी से भी आसपास के लोगों को परेशानी होने की बात कही गई।
बैठक में यशपाल रोहिल्ला, दयानंद भनवाला, करतार सिंह, राजबीर मलिक, संजय कालवां, प्रदीप बूरा, रणबीर कुंडू, जोगेंद्र सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed