Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to Regularize Rural Sanitation Workers; Resentment Expressed Against the Government

Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करने की मांग, सरकार के खिलाफ जताया रोष

Wed, 27 May 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to Regularize Rural Sanitation Workers; Resentment Expressed Against the Government
26जेएनडी24: पदयात्रा में जाते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Archive
नरवाना। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह नौ बजे नरवाना से राज्यस्तरीय पदयात्रा की शुरुआत हुई। यह पदयात्रा तीन जून तक विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए कुरुक्षेत्र स्थित सीएम सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

पदयात्रा का नेतृत्व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के राज्य प्रधान बसाऊराम, महासचिव विनोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, संगठन प्रधान मुखपाल, जिला प्रधान संजय, जिला सचिव पवन कुमार, सीटू नेता रमेशचंद्र, सुखबीर सिंह और सतबीर खरल ने किया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य सरकार पर लंबित मांगों को लेकर दबाव बनाना, आम जनता को कर्मचारियों के संघर्ष से जोड़ना और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी, महिला कर्मी और यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने काम पक्का, नौकरी कच्ची नहीं चलेगी, उच्च न्यायालय का आदेश लागू करो और ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करो नारे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
कर्मचारियों का कहना था कि वे वर्षों से अस्थायी नौकरी और कम वेतन में काम करने को मजबूर हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले करीब 19 वर्षों से बेहद कम वेतन और असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। सरकार की ओर से घोषित वेतनमान और उच्च न्यायालय के आदेश आज तक लागू नहीं किए गए।
उन्होंने मांग की कि सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, घोषित 28100 रुपये वेतनमान लागू किया जाए और खाली पदों पर स्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इसके तहत 29 से 31 मई तक हरियाणा के मंत्रियों के आवासों का घेराव करने की योजना बनाई गई है। पदयात्रियों ने मंत्री बेदी से मांग की कि वह अपने वायदे पर कायम रहते हुए तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री के साथ वार्ता करवाएं ताकि ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करने का रास्ता साफ हो सके।

कर्मचारियों ने कहा कि 19 वर्षों से कच्ची नौकरी और आर्थिक तंगी के कारण उनके परिवारों के सपने टूट रहे हैं। इस दौरान यशपाल, बलराज, दलबीर, सिल्लू, सोनू और मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed