फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to install CCTV cameras in the city and increase police patrolling

Jind News: शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to install CCTV cameras in the city and increase police patrolling
13जेएनडी15- विश्वकर्मा चौक पर प्रदर्शन करते माकपा सदस्य। संवाद
रवाना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा ने दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हत्याओं के मामले और नशे के व्यापार के खिलाफ बुधवार को विश्वकर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोकल कमेटी के सचिव नरेश दनौदा बताया कि नरवाना में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन

सड़कों पर अपराधी, हत्यारे और नशे के व्यापारी खुलेआम घूम रहे हैं। आए दिन हत्याएं हो रही है। कभी किसी नहर तो कभी जलघर में शव मिल रहे हैं। ऐसे में नरवाना में एक असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि संवेदनशील रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने प्रशासन पर संदेह जताते हुए कहा कि नरवाना की गली-गली में चिट्टा और अन्य नशा बेचा जा रहा है। यह प्रशासन की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। इस दौरान सतबीर खरल, बलबीर सिंह, जोधसिंह, विक्रम सिंह, विजेंद्र सिंह, जगवंती, डिंपल, रामचंद्र, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, राजभान, चांद बहादुर और मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed