फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to increase police patrolling near shops

Jind News: दुकानों के पास पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग

Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase police patrolling near shops
05जेएनडी11: सुनार धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए मैढ सुनार सभा के सदस्य। संवाद
जींद। पिछले दिनों हुई वारदातों को लेकर स्वर्णकारों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पत्र लिखकर दुकानों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है। मैढ सुनार सभा की बैठक रविवार को सेक्टर छह स्थित सुनार धर्मशाला में सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री तथा पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जिला के स्वर्णकारों की दुकानों के आसपास पुलिस की गश्त बढाने की मांग की है।
विज्ञापन

सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा ने बताया कि शनिवार को किठाना से घर लौटते समय कंडेला के पास हथियारबंद युवकों ने दो स्वर्णकारों की कार को रोककर मारपीट करते हुए लूटने का प्रयास किया जिससे स्वर्णकारों में रोष है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले दिनों ही सफीदों में स्वर्णकार की दुकान की तिजोरी को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये का सोना व चांदी चुराने की घटना हुई थी और अब सरेआम कंडेला के पास लूटने का प्रयास किया है उससे प्रतीत होता है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ दिखाई नही देता। उन्होंने बताया है कि आज हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से स्वर्णकारों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइ्रसेंस जारी करने, पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि छह नवम्बर को मैढ सुनार सभा का शिष्टमंडल पुलिस अधिक्षक से मिलकर लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग करेगा। इस अवसर पर सभा के संरक्षक फूलसिंह वर्मा, आडिटर नरेश सोनी, वित सचिव गौरव सोनी, बनारसीदास वर्मा, राजकुमार सोनी, फुलसिंह वर्मा, नरेश सोनी, कृष्ण पटवारी, इंद्रसिंह वर्मा, बदरी प्रसाद सोनी, अमीत कुमार, जितेश सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed