फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to fulfill pending demands

Jind News: लंबित मांगों को पूरा करने की मांग

Thu, 11 Jul 2024 04:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Demand to fulfill pending demands
10जेएनडी03: मांगों को लेकर कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन कर
जींद। हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जिला प्रधान अनूप श्योकंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद एसोसिएशन ने मांगों से संबंधित ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक अशोक गोरिया को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान अनूप श्योकंद ने कहा कि विभाग में वर्क प्रोफाइल को अनदेखा करते हुए शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा जब से डिपो की स्थापना हुई है तब से सहायकों के पदों की संख्या ज्यों की त्यों है। कर्मचारी आज भी स्वीकृत पदों की कमी या अभाव में परिवहन विभाग का लिपिक सहायक पद का वर्तमान कार्य प्रभार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार दिसंबर 2021 द्वारा जारी किए गए कार्य आंकलन मानदंड और स्टाफिंग नीति के अनुसार कार्यालय संरचना का निर्माण एवं सहायक पदों का मूल्यांकन अनुसार कार्यालय संरचना का निर्माण एवं सहायक पदों का मूल्यांकन करते हुए समस्या का समाधान करें। इस अवसर पर बलराज देशवाल, संजय कादियान, सुरेश फौजी, सत्यवान, सुनील गोस्वामी, विनोद श्योकंद, सुंदरलाल, कपिल, सोनू, आशीष, विक्रम, जयदीप श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed