फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to connect Chanaut with 36-inch drinking water pipeline

Jind News: 36 इंच की पेयजल पाइपलाइन से चानौत को जोड़ने की मांग

Sat, 04 Jul 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to connect Chanaut with 36-inch drinking water pipeline
03जेएनडी26: डीसी कार्यालय के बाहर ज्ञापन लेकर पहुंचे किसान संगठनों के सदस्य जानकारी देते हुए। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चानौत गांव की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीसी प्रदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में खानपुर वाटर वर्क्स से हांसी जाने वाली 36 इंच की मुख्य पेयजल पाइपलाइन से गांव चानौत को छह इंच का कनेक्शन देने और अमृत-2 योजना से जोड़ने की मांग की।
माजरा खाप के अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह ने बताया कि चानौत गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले करीब 50 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 36 इंच की मुख्य पाइपलाइन चानौत गांव की जमीन से होकर गुजरती है।
विज्ञापन

हांसी से चानौत तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य हो चुका है लेकिन गांव में आगे का काम रुका हुआ है। ऐसे में गांव की वर्तमान आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पाइपलाइन का आकार बढ़ाकर चानौत को अमृत-2 योजना के तहत जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधियों का कहना था कि पाइपलाइन का आकार बढ़ाने से हांसी शहर की जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी बल्कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए चानौत के लोगों को भी पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा।

उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेकर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। एडीसी प्रदीप कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनका मांग पत्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
इस अवसर पर भाकियू के बिंद्र नंबरदार, सुदेश कंडेला समेत अनेक किसान संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed