{"_id":"65a581b85349446eec071714","slug":"demand-to-close-liquor-and-meat-shops-on-22nd-jind-news-c-199-1-sroh1006-11730-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 22 को शराब और मीट की दुकान बंद करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 22 को शराब और मीट की दुकान बंद करवाने की मांग
Tue, 16 Jan 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी20-नायब तसलीदार को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सफीदों क्षेत्र में शराब के ठेके, अहाते व मीट की दुकानें बंद करवाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार रासविंद्र को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने आए कर्मकांडी ब्राह्मण परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दशहरा कमेटी, कुटिया शांत सरोवर, सनातन धर्म सभा समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर है। भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। वहीं, सभी मंदिरों व घरों में विशेष अनुष्ठान होने के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में इस पवित्र व शुभ दिन को लेकर हमारी मांग है कि इस दिन सफीदों क्षेत्र में कहीं पर भी कोई शराब का ठेका, अहाता, मांस-मीट की दुकान व कोई खुरदा ना खुला हो ताकि इस दिन को पूरी पवित्रता के साथ मनाया जा सके। इस मौके पर संजीव गौत्तम, जयदेव माटा, प्रमोद गौत्तम, भारत भूषण, सोहनलाल धीमान, एडवोकेट हरीश शर्मा, विशाल धीमान व राजू वर्मा मौजूद रहे।