{"_id":"6890fe7b6ce2960062067fe9","slug":"demand-raised-to-increase-seats-of-courses-in-crsu-jind-news-c-199-1-sroh1006-138807-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में कोर्सों की सीट बढ़ाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में कोर्सों की सीट बढ़ाने की उठाई मांग
Tue, 05 Aug 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी17-सीट बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
- फोटो : कांच आयटम।
जींद। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रामपाल सैनी से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट वृद्धि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए हर साल हजारों छात्र आवेदन करते हैं लेकिन सीमित सीटों के कारण अधिकतर विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाता। इससे छात्रों को निजी संस्थानों की तरफ रुख करना पड़ता है जो आर्थिक रूप से सभी के लिए संभव नहीं है।
उन्होंने मांग की कि सभी स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या में तत्काल वृद्धि की जाए। विश्वविद्यालय को जिले के छात्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रवेश नीति तैयार करनी चाहिए। अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि सीआरएसयू जिले का प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थान है। यहां के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। यदि समय रहते सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. मोहित नैन, प्रवेश लाठर, आशीष, सोनू मौजूद रहे।