{"_id":"693b2a6499251f28980b1638","slug":"demand-for-rebuilding-the-dilapidated-road-letter-written-to-the-cm-jind-news-c-199-1-jnd1010-145272-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जर्जर मार्ग को दोबारा बनवाने की मांग, सीएम को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जर्जर मार्ग को दोबारा बनवाने की मांग, सीएम को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन
11जेएनडी21 : मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी को दिखाते राजकुमार गोयल। स्रोत संस्था
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम चिट्ठी लिखी। इसमें चौ. देवीलाल चौक से लेकर रोहतक रोड बाईपास तक लगभग दो किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग को नए सिरे से बनवाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह पूरी सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। गहरे गड्ढों, उड़ती धूल, जगह-जगह टूटे हुए हिस्सों के कारण यह मार्ग अब बिल्कुल भी चलने योग्य नहीं बचा है। आए दिन बाइक सवार गिर रहे हैं, ऑटो पलट रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। धूल की वजह से लोगाें में सांस की बीमारी और एलर्जी बढ़ रही है।
गोयल ने बताया कि चार वर्ष पहले इस सड़क के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया गया था कभी मानव श्रृंखला बनाई गई, कभी वोट बहिष्कार का ऐलान हुआ, कई बार डीसी कार्यालय व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए। यहां तक कि ढोल-नगाड़े बजाकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।
विज्ञापन
संघर्ष के बाद सड़क बनी लेकिन निर्माण गुणवत्ता कमजोर होने के कारण सड़क कुछ ही समय में टूटने लगी और अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस सड़क को तत्काल उच्च गुणवत्ता के साथ नए सिरे से दोबारा बनाया जाए।