{"_id":"686ebb38207addb75604e8da","slug":"demand-for-operation-of-a-new-train-from-jind-to-chandigarh-jind-news-c-199-1-jnd1002-137537-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से चंडीगढ़ के लिए एक नई ट्रेन के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से चंडीगढ़ के लिए एक नई ट्रेन के संचालन की मांग
Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी02-ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन के
जींद। दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन जींद जिला प्रधान सुरेश पांचाल और सचिव सुरेंद्र कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली डिवीजन के कार्यालय और उत्तर रेलवे महाप्रबंधक के कार्यालय में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने जींद क्षेत्र की रेल सेवाओं से संबंधित मांग पत्र सौंपे।
प्रधान सुरेंद्र पांचाल और सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जींद से अमृतसर के लिए कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं। इसलिए जींद से ब्यास अमृतसर के लिए एक दैनिक ट्रेन शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि अमृतसर पर्यटन स्थलों में से एक है।
अभी जींद से अमृतसर जाने के लिए यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ता है। अगर जींद से अमृतसर के लिए ट्रेन चलाई जाए तो यात्री आराम से सफर कर सकेंगे। वहीं जींद से चंडीगढ़ के लिए एक नई ट्रेन के संचालन की मांग की गई जिससे राज्य की राजधानी में आना जाना सुगम हो। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14023-14024 कुरुक्षेत्र दिल्ली के रैक केवल 8 कोच का है, इसे मैमू रैक में बदलकर कम से कम 12 कोच के साथ संचालन किया जाए। अगर इस ट्रेन में रैक की संख्या बढ़ाई जाए तो ज्यादा संख्या में यात्री आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र काफी संख्या में छात्र जाते हैं विवि
जींद से कुरुक्षेत्र काफी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय में पढ़ने जाते हैं। इसके अलावा शहर के काफी व्यापारी दिल्ली से सामान लाते हैं। जींद स्टेशन पर स्थित पार्किंग का क्षेत्र बहुत कम है इसे बढ़ाने की मांग की गई। पार्किंग की जगह कम होने के कारण वाहन चालकों की भीड़ लगी रहती है और जंक्शन के बाहर निकलने में काफी समय लग जाता है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे अधिकारियों ने इन पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।