फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for high level investigation into police recruitment exam paper leak, demonstrated

पुलिस भर्ती में प्रश्रपत्र के लीक होने की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर जनसंगठनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सरकार का फूंका

Sat, 14 Aug 2021 10:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for high level investigation into police recruitment exam paper leak, demonstrated
सरकार का पुतला फुंकते एसएफआई व भारत जनवादी नौजवान सभा के सदस्य। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। भारत की जनवादी नौजवान सभा, एसएफआई और जनवादी महिला समिति ने भर्ती परीक्षाओं के लगातार लीक हो रहे प्रश्नपत्रों के विरोध में बस अड्डे से लेकर लघु सचिवालय परिसर तक प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान संगठनों के सदस्यों ने 20 अगस्त को चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया और एचएसएससी की परीक्षा को लीक करवाने की भूमिका पर शंका जताते हुए इस बोर्ड को भंग कर उच्च स्तर की न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन

तीनों संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया स्थापित करने का दायित्व एचएसएससी के जिम्मे है। इस संबंध में विफलता के लिए एचएसएससी की प्रमुख जवाबदेही बनती है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना कोई पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार जांच के नाम पर कुछ छोटे अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले को दबा दिया जाता है। किसी भी मामले में एचएसएससी और संस्थान की भूमिका और जवाबदेही की जांच नहीं की गई है। एसएफआई के जिला सचिव मनीष ने कहा कि राज्य में भयंकर बेरोजगारी के चलते जब भी कोई सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जाते हैं तो लाखों युवक-युवतियां फार्म भरते हैं। इससे सरकार को हर बार करोड़ों रुपये की कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed