{"_id":"67339ddd7dbdb0f6e505708c","slug":"demand-for-arrest-of-those-accused-of-forcing-suicide-jind-news-c-199-1-sroh1009-125629-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Tue, 12 Nov 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी20: एसपी कार्यालय में एसपी से मिलने पहुंचे मृतक के परिजन।
जींद। फाइनेंसरों के रुपये वापस देने के लिए दबाव डालने से परेशान होकर हेयर सैलून संचालक ने 7 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत परिजनों ने मंगलवार को एसपी राजेश कुमार से मुलाकात की। एसपी ने उनको सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सैलून संचालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किया था।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में चाबरी कॉलोनी निवासी सोनिया ने बताया कि उनके पति पवन शिव कॉलोनी में हेयर सैलून चलाते थे। उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालात बिगड़ने पर उनको शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मरने से पहले परिजनों ने उनका बयान भी मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। इसमें फाइनेंसरों के नाम लेकर प्रताड़ित करने बात कह रहे हैं। सैलून संचालक की तरफ से छोड़े गए सुसाइड नोट में फाइनेंसर गांव सिवाहा निवासी मनजीत, अर्बन एस्टेट निवासी अशोक नैन, सब्जी मंडी निवासी सचिन, रानी तालाब के निकट रहने वाले गांव मेहरड़ा निवासी सचिन, इंडस बैंक कर्मी शुभम मोर को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में पुलिस ने अब तक सिवाहा निवासी मनजीत व सब्जी मंडी निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने एसपी से मांग की कि मामले में नामजद सचिन मेहरड़ा, शुभम मोर व अशोक नैन को जल्द गिरफ्तार किया जाए।