फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for arrest of accused by staging dharna

Jind News: धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 31 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused by staging dharna
31जेएनडी27: धरना दे रहे बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचे विभिन्न गांव के ग्रामीण। संवाद
उचाना। उपमंडल बिजली निगम कार्यालय में बिजली निगम के कर्मचारियों का धरना लगातार तीसरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कृष्ण जेई ने की तो मंच संचालन संजय गोयत ने किया। 28 जनवरी को नचार खेड़ा गांव में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर बिजली निगम की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई। उसी के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर बिजली निगम कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है।
शुक्रवार को दुर्जनपुर, उदयपुर सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण पहुंचे। काफी देर तक धरना स्थल पर चली बातचीत के बाद बात सिरे नहीं चढ़ी। कृष्ण जेई ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी, कर्मचारी अपनी डूयटी निभाते है। ऑनलाइन, पोर्टल पर बिजली चोरी की शिकायत आने पर टीम चेकिंग के लिए नचार खेड़ा गांव गई थी।
विज्ञापन

यहां टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तब तक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस तरह से अगर टीम के साथ मारपीट कार्य के दौरान होती रहेगी तो टीम गांव में कैसे बिजली चोरी की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विकास खटकड़, समुंद्र जेई, नरेंद्र जेई, मनोज जेई, नरेश, जसबीर चहल, कुलदीप, सुनील दत्त, अशोक, कुलबीर फौजी, भरत सिंह, मेहर सिंह, राकेश, सितेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed