फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for arrest of accused, backward class sent memorandum to Governor

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पिछड़ा वर्ग ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Tue, 09 Nov 2021 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused, backward class sent memorandum to Governor
सीटीएम दर्शन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते पिछड़ा वर्ग के लोग। - फोटो : Jind
जींद। नारनौंद में पांच नवंबर को विश्वकर्मा दिवस पर धर्मशाला का शिलान्यास करने आए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की गाड़ी तोड़ने व दुर्व्यवहार करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर मंगलवार को पिछड़ा वर्ग के लोगों ने राज्यपाल के नाम सीटीएम दर्शन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथ दुर्व्यवहार करने व गाड़ी के शीशे तोड़ने के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। इसको लेकर उन्होंने उन लोगों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के लोगों ने कहा कि उन्होंने विश्वकर्मा दिवस पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को धर्मशाला के शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया था। इसके चलते वह उनके धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस पर वहां कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके धार्मिक कार्यक्रम को खराब करने का षड्यंत्र रचकर वहां पर आए सांसद के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े। जिसमें कई लोगों को चोटें लगी। उन्होंने कहा कि अगर इस आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर चंद्रभान जांगड़ा, कलीराम, सुरेंद्र जांगड़ा, सतीश, राजेंद्र, जोगेंद्र, राजेश, राममेहर, सुभाष व दयानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले, चौधरी देवीलाल व दीनबंधु छोटूराम के कार्यक्रम का क्यों नहीं करते विरोध
पिछड़ा वर्ग के लोगों ने सीटीएम को ज्ञापन सौंपते समय कहा कि यह असामाजिक तत्व दीनबंधु छोटूराम व चौधरी देवीलाल के कार्यक्रमों का विरोध नहीं करते। जबकि उनके धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद का विरोध कर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed