{"_id":"6a0e131453715355530fcc3e","slug":"deliberations-held-on-the-fln-mission-readiness-classes-and-integrating-opt-out-children-into-the-mainstream-jind-news-c-199-1-sroh1009-153755-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एफएलएन मिशन, रेडीनेस क्लास और ऑप आउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एफएलएन मिशन, रेडीनेस क्लास और ऑप आउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर हुआ मंथन
विज्ञापन
20जेएनडी20: नगूरां खंड में बीपीआईयू की बैठक में मौजूद एबीआरसी व बीआरपी। स्रोत : अध्यापक
- फोटो : 1
जींद। नगूरां और जींद खंड में आयोजित बीपीआईयू बैठकों में एफएलएन मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। रेडीनेस क्लास, पाठ्य पुस्तक वितरण और ऑप आउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने पर चर्चा हुई। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने शिक्षाकर्मियों को मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
खंड स्तरीय बीपीआईयू बैठक नगूरां और जींद खंड में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में जिला समंवयक एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) राजेश वशिष्ठ ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने रेडीनेस क्लास प्रोग्राम, सीआरपी स्किलपास बुक, ऑप आउट बच्चों की स्थिति, पाठ्य पुस्तक वितरण तथा सीआरसी, एबीआरसी, बीआरपी और खंड शिक्षा अधिकारियों की फरवरी, मार्च और अप्रैल माह की एफएलएन विजिट की समीक्षा की।
विज्ञापन
इसके अलावा पैरेंट टीचर मीटिंग (पीटीएम) के आयोजन और निपुण भारत मिशन के तहत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विशेष जोर दिया गया। राजेश वशिष्ठ ने कहा कि एफएलएन मिशन का मुख्य उद्देश्य कक्षा तीन तक प्रत्येक बच्चे को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी दक्षताओं में निपुण बनाना है। इसके लिए सभी शिक्षाकर्मियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि जींद खंड की बैठक में भी इन्हीं विषयों पर गहन मंथन किया गया।
रेडीनेस क्लास प्रोग्राम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए : श्योकंद
खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा अनिल बाला और खंड शिक्षा अधिकारी जींद सरोज श्योकंद ने निर्देश दिए कि रेडीनेस क्लास प्रोग्राम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही पाठ्य पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में खंड के सभी सीआरसी, एबीआरसी और बीआरपी मौजूद रहे। सभी शिक्षाकर्मियों ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया।