{"_id":"68daed55709ed679440cddd4","slug":"delay-in-paddy-procurement-process-worries-farmers-moisture-in-crop-increases-concerns-jind-news-c-199-1-sroh1006-141786-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान खरीद प्रक्रिया में देरी से किसान परेशान, फसल में नमी से चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान खरीद प्रक्रिया में देरी से किसान परेशान, फसल में नमी से चिंता बढ़ी
Tue, 30 Sep 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी37-नई अनाज मंडी में पहुंची धान की आवक। संवाद
नरवाना। धान खरीद की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होनी थी लेकिन जिलेभर में कहीं भी शुरू नहीं हो पाई। आज तक मंडी में किसानों को फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी में पड़ी धान की फसल बिक्री के लिए तैयार है लेकिन सुचारु खरीद नहीं होने से वह असमंजस में हैं।
किसान होशियार सिंह ने बताया कि मंडी में धान की फसल की नमी की जांच के लिए दो अलग-अलग मीटर इस्तेमाल किए गए। एक खरीद एजेंसी का और दूसरा मार्केट कमेटी का। जांच में पाया गया कि दोनों मीटर में 6-7 पॉइंट का अंतर आ रहा है।
किसानों ने सरकार और अधिकारियों से आग्रह किया कि नमी जांच के लिए दोनों मीटर का आपस में मिलान कराया जाए ताकि नमी की मात्रा के आधार पर धान खरीदी की जा सके। अनाज मेला मंडी में अब तक धान की फसल 30593 क्विंटल पहुंच गई है। धमतान साहिब सब यार्ड में 1908 क्विंटल, धनौरी सब यार्ड में 255 क्विंटल अब तक धान की आवक हुई है।
विज्ञापन
वहीं अनाज मेला मंडी में डीएफएससी द्वारा अब तक 300 क्विंटल खरीद की है। हैफेड ने 480 क्विंटल धान की फसल की खरीद की है जो टोटल 780 क्विंटल है लेकिन अब तक सब यार्ड धमतान साहिब, गढ़ी , धनौरी, खरल, मंगलपुर में कोई भी धान की खरीद नहीं हुई है।
धान का उठान समय पर होगा : मंत्री बेदी
हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार मंत्री बेदी ने सोमवार को नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में किसानों से मुलाकात कर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों को मंडी में सुचारु संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि धान का उठान समय पर होगा, ताकि मंडी में भीड़ और जाम की समस्या न हो।
-- -- -- -
तीन एकड़ पीआर की धान की फसल लेकर 22 तारीख को मंडी में आया था। आज तक फसल नहीं बिकी है। धान की खरीद न होने से हम बहुत ज्यादा परेशान हैं।
–कुलदीप, किसान
-- -- -- --
छह महीने तक खेतों में फसलों की रखवाली की। आज मंडी में फसल डालने के बाद भी हमें ही इसकी रखवाली करनी पड़ रही है क्योंकि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा हो गया, लेकिन फसल नहीं बिकी हमारी धान की फसल में घटती भी आ रही है।
–धूप सिंह, किसान
-- -- -- -- -
30 सितंबर शाम तक मिलरों के रजिस्ट्रेशन हो जाएंगे। इसके बाद मंडी में खरीद सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। जैसे खरीद शुरू होगी प्राप्त मात्रा में मंडी में बारदाना उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कोशिश यही रहेगी कि मंगलवार से मंडी में खरीद शुरू करवा दी जाएगी।
–उमेद, खरीद इंचार्ज, मार्किट कमेटी नरवाना।