फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dehradun route bus which was closed since Corona period will start from next week

Jind News: कोरोना काल से बंद पड़ी देहरादून रूट की बस अगले सप्ताह से होगी शुरू

Wed, 09 Aug 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dehradun route bus which was closed since Corona period will start from next week
जींद सामान्य बस अड्डा, जहां से देहरादून के लिए बस सेवा शुरू होगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दार्शनिक स्थल पर घूमने वाले यात्रियों को सुविधा देने को लेकर डिपो प्रबंधन देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करेगा। उत्तराखंड के दार्शनिक स्थलों पर जाने के लिए यात्रियों को बसों की अदला-बदली नहीं करनी पड़ेगी। जींद से ही देहरादून जाने के लिए सीधी रोडवेज सेवा मुहैया होगी।
हालांकि अभी भी अमृतसर और ऋषिकेश रूट की बस सेवा कोरोना काल से ही बंद पड़ी है। इन रूटों पर रोडवेज सेवा बहाल करने की दरकार है। देहरादून बस का संचालन सुबह 5 बजे होगा और फिर यह देहरादून से वापस दोपहर एक बजे रवाना होगी। इस बस का यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा वहीं रोडवेज प्रबंधन को भी इस रूट से काफी आमदनी होगी।
विज्ञापन

पानीपत, शामली और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलेगी, क्योंकि यह बस जींद से पानीपत, उत्तरप्रदेश के शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुचेगी, जिससे यात्रियों को देहरादून तक बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रोडवेज प्रबंधन ने यह बस चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। डिपो ने शामली और लखनऊ कागजात भेजकर इस रूट का परमिट भी ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज जींद डिपो बस कोरोनाकाल से पहले देहरादून तक आवागमन करती थी। इस बस में काफी यात्री देहरादून के अलावा उत्तरप्रदेश के अन्य जिलों में भी जाते थे, जिससे यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती थी। वर्ष 2020 में आए कोरोना संक्रमण के कारण इस रूट पर चलने वाली बस को बंद करना पड़ा था, जिससे इस रूट पर तीन साल से बस सेवा बंद पड़ी थी। इसको लेकर रोडवेज प्रबंधन ने कई बार बस सेवा शुरू करने के प्रयास भी किए, लेकिन प्रबंधन के प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए। अब महाप्रबंधक कमलजीत सिंह के प्रयासों से इस रूट पर दोबारा फिर रोडवेज बस सेवा शुरू होगी।

कोरोनाकाल के समय से अमृतसर और ऋषिकेश रूट की रोडवेज सेवा बंद है। हालांकि इन रूटों की सेवा बहाल करने की यात्री कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन डिपो इन रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं कर पाया है। रोडवेज डिपो की अमृतसर केवल एक ही बस जाती थी, जोकि जींद के श्रद्धालु अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने जाते थे। श्रद्धालुओं की मांग है कि अमृतसर रूट को भी जल्द बहाल किया जाए। कोरोनाकाल के बाद मथुरा, सालासर, श्रीगंगानगर, जयपुर जैसे लंबे रूट बहाल हो चुके हैं।
रोडवेज बेड़े में 160 बसें, 40 की और दरकार
डिपो के बेड़े में फिलहाल 160 बसें हैं, जिनमें 45 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली हैं। पिछले दिनों डिपो में 34 नई बसें आई थीं और अब पिछले महीने 19 नई बसें ओर आ चुकी हैं, लेकिन डिपो में अभी भी 40 के लगभग बसें और चाहिए। हालांकि 20 नई बसें और आने की उम्मीद है। वहीं बसों के अनुसार चालक-परिचालक भी कम हैं। डिपो में ऑन रूट चालक 104 और परिचालक 136 हैं। नॉर्म्स के अनुसार 100 बसों पर 170-170 चालक-परिचालक होने चाहिए।

चंडीगढ़ वाली बस की समयसारिणी में किया बदलाव
रोडवेज डिपो ने सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस की समयसारिणी में यात्रियों की मांग पर बदलाव किया है। यह बसे पहले सुबह 04:30 बजे जाती थी, लेकिन अब यह 04:20 बजे जींद बस अड्डे से रवाना होगी। यह बस चंडीगढ़ पहुंचकर सुबह 08:53 बजे जींद के लिए रवाना होती थी, लेकिन अब यह 08:47 पर चलेगी। सुबह के समय चंडीगढ़ जाने वाले यात्री इस बस का सहारा लेते हैं और यह बस लगभग साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ पहुंच जाती है, जिससे यह बस सरकारी कार्यालयों में जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयुक्त है।


तीन साल से बंद पड़ी देहरादून रूट की बस सेवा को अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। इस बस के चलाने को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बस की समयसारिणी भी तैयार कर ली गई है। इसके अलावा जो रूट कोरोनाकाल से बंद पड़े हैं, उनको भी चलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed