{"_id":"6a45630879cc95e17007065b","slug":"deepak-mittal-became-the-president-of-rotary-club-and-rajendra-bansal-became-the-secretary-jind-news-c-199-1-jnd1005-156003-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दीपक मित्तल रोटरी क्लब के प्रधान और राजेंद्र बंसल सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दीपक मित्तल रोटरी क्लब के प्रधान और राजेंद्र बंसल सचिव बने
विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। भंडारे का प्रसाद वितरित करते हुए संस्था सदस्य। स्रोत संस्था।
नरवाना। रोटरी क्लब नरवाना के नए सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के साथ हुई। नए सत्र में दीपक मित्तल ने क्लब के प्रधान और राजेंद्र बंसल ने सचिव पद का कार्यभार संभाला।
वहीं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 ने अमित गोयल (बख्शी सिनेमा) को हरियाणा का रोटरी प्रमुख और विकास गुप्ता (श्याम स्टील) को जोन-17 का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है।
नए सत्र के पहले दिन क्लब की ओर से सनातन धर्म मंदिर में अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें करीब 800 से 900 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन में योगेंद्र पाल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
इसके बाद डॉक्टर दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न चिकित्सकों को समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रत्येक अभियान में क्लब पूरी प्रतिबद्धता के साथ भागीदारी करेगा
नवनियुक्त प्रधान दीपक मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब समाजहित, जनकल्याण और सेवा कार्यों में पहले की तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रत्येक अभियान में क्लब पूरी प्रतिबद्धता के साथ भागीदारी करेगा। सचिव राजेंद्र बंसल ने आगामी सत्र में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी और नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, अजय दीवान, अनुराग दीवान, विकास सिंगला, योगेंद्र पाल गुप्ता, प्रभात मित्तल, रितेश सिंगला, रूपक सिंगला सहित रोटरी क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।