फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deeksha wins the Best Mother competition, Sakshi and Neelu also top the list.

Jind News: सर्वश्रेष्ठ मां प्रतियोगिता में दीक्षा ने मारी बाजी, साक्षी और नीलू भी अव्वल

Tue, 10 Mar 2026 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Deeksha wins the Best Mother competition, Sakshi and Neelu also top the list.
09जेएनडी19: सर्वश्रेष्ठ मां प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत प्रशासन
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पिल्लूखेड़ा में खंडस्तरीय सर्वश्रेष्ठ मां पुरस्कार प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम व साक्षी कुंडू द्वितीय रहीं। नीलू डागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 4000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली को 3000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृत्व के महत्व को उजागर करना तथा महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता सलोचना कुमारी तथा मेडिकल अधिकारी द्वारा महिलाओं का साक्षात्कार लिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी माताओं से बच्चों के पालन-पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण, पोषण शिक्षा तथा परिवार में माताओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। महिलाओं ने भी इन विषयों पर अपनी जानकारी और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीपीओ ने सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपने परिवार और समाज को सशक्त बना सकती हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों में इस अवसर पर सुपरवाइजर वीना कुमारी, संगीता, मीनाक्षी, रजनी तथा कुमारी पूजा, सहायक नीता रानी, सुमन, कार्तिक, प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया ताकि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के प्रति अधिक जागरूकता लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed