फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Decision of 7.41 lakh voters will come today

Jind News: 7.41 लाख मतदाताओं के निर्णय का आज आएगा फैसला

Tue, 08 Oct 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Decision of 7.41 lakh voters will come today
07जेएनडी04 : अर्जुन स्टेडियम के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अ​धिकारी। संवाद
जींद। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के 7 लाख 41 हजार 308 मतदाताओं ने 5 अक्तूबर को अपना चौधरी चुनने के लिए मतदान किया था, जिसका फैसला 8 अक्तूबर को आएगा। आज होने वाली मतगणना से पता चलेगा कि जनता ने किस-किस को चंडीगढ़ भेजना का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। सफीदों और जींद विधानसभा के मतों की गणना 14 राउंड, जुलाना की 15 राउंड, उचाना की 16 व नरवाना विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 17 राउंड में होगी। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे शुरू कर दिया जाएगा। सुबह पांच बजे किस कर्मचारी की ड्यूटी कौन से टेबल पर लगी है, इसका रेंडमाइजेशन होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के लिए नियुक्त काउंटिंग टीमों को 8 अक्तूबर को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद पता चलेगा कि उनको कौन सी टेबल पर बैठना है। मतगणना के लिए नियुक्त सभी टीमों को जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार में काउंटिंग टीमों के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान कर्मचारियों को डीसी मोहम्मद इमरान रजा, सामान्य ऑब्जर्वर नारायण भरथ गुप्ता, अनंत लाल ज्ञानी और मतगणना कार्य के लिए नियुक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर अमित कुमार और जिगना दलाल ने संबोधित किया। मतगणना के लिए लगाई गई 14-14 टेबल के अलावा प्रत्येक मतगणना केंद्र पर तीन-तीन टेबल रिजर्व रखी गई है। प्रत्येक टेबल पर तीन सदस्य होंगे। काउंटिंग टीमों में काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग हॉल में जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई गई है।

जिले में हुई 741308 वोटों की होगी गणना
विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को जिले की पांच विधानसभा में सात लाख 41 हजार 308 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विधानसभा क्षेत्र मतदान हुआ
जुलाना 137877
सफीदों 145794
जींद 134107
उचाना कलां 164844
नरवाना 158686
19 जगह लगाए पुलिस नाके
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि 19 जगह पुलिस ने नाके लगाए हैं। पुराना बस स्टैंड से एसडी स्कूल तक सड़क बंद रहेगी। इसकी जगह लोग मिनी बाईपास का इस्तेमाल आने-जाने के लिए कर सकते हैं। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। इसमें थ्री लेयर सुरक्षा, पांच डीएसपी समेत 850 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कोई धातु की वस्तु, पेन-पेंसिल लेकर जाने पर रोक रहेगी। मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है।

07जेएनडी04 : अर्जुन स्टेडियम के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। संवाद

07जेएनडी04 : अर्जुन स्टेडियम के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। संवाद

07जेएनडी04 : अर्जुन स्टेडियम के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। संवाद

07जेएनडी04 : अर्जुन स्टेडियम के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed