फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Decision is being taken after looking at the candidate, not the party: Candela

पार्टी नहीं, उम्मीदवार को देखकर ले रहे फैसला : कंडेला

Sun, 19 May 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Decision is being taken after looking at the candidate, not the party: Candela
18जेएनडी02: बैठक करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन
जींद। सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत व भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने शनिवार को बैठक कर दो महत्वपूर्ण फैसले लिए। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला के नेतृत्व में कंडेला स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई बैठक में हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला और कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला का समर्थन करने का फैसला लिया। कंडेला ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां खापों के लिए बराबर हैं। खाप पार्टी नहीं, उम्मीदवार देखकर फैसला ले रही है, इसलिए सभी लोगों को उम्मीदवारों के व्यवहार, उनके विकास कार्य व उनकी भविष्य की सोच को देखकर फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

टेकराम कंडेला ने कहा कि रणजीत सिंह और अभय सिंह ने सभी संगठन के पदाधिकारी को आश्वासन दिया है कि जीतने पर संसद में किसानों के सभी मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को खुलकर समर्थन दिया है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं, जिनमें से आठ सीटों के सभी प्रत्याशियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके बारे में जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में किसानों व सामाजिक मुद्दों जैसे सभी फसलों पर एमएसपी दिलवाना, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाना, मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोड़ना, लिव इन रिलेशनशिप को खत्म करना, हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव करवाना, किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस करवाना, एक गांव एक गोत्र में शादी पर रोक लगवाना व लड़का-लड़की की शादी पर माता-पिता की सहमति लेना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान हजूरा सिंह, पंचायती प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रधान अभेराम कंडेला, सुभाष, जन कल्याण मंच हरियाणा के उप प्रधान धर्मपाल खटकड़, जनकल्याण मंच के महासचिव जगदीश नगूरां, नंदीराम वाल्मीकि, नरसी शर्मा, रामकिशन रेढू, राममेहर कंडेला, सुनील सिवाच मौजूद रहे।

18जेएनडी02: बैठक करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन

18जेएनडी02: बैठक करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed