फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Decision expected today on the no-confidence motion on the post of District Council President that has been going on for three months

Jind News: तीन महीने से जिला परिषद चेयरपर्सन पद पर चल रहे अविश्वास प्रस्ताव पर आज निर्णय की उम्मीद

Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Decision expected today on the no-confidence motion on the post of District Council President that has been going on for three months
जिला परिषद जींद कार्यालय का फोटो जहां पर आज अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक होगी
जींद। तीन महीने से जिला परिषद चेयरपर्सन पद को लेकर चल रही उठापटक की आज खत्म होने की उम्मीद है। भाजपा से जुड़े पार्षदों ने चेयरपर्सन के खिलाफ तीन दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव डीसी को दिया था। इसके बाद तीन बार बैठक रद्द हो चुकी है। अब चेयरपर्सन ने भाजपा का पटका पहना है। इससे आशंका जताई जा रही है कि आज होने वाली बैठक रद्द नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ 18 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था, लेकिन पहली बैठक में ही चेयरपर्सन ने विरोधी खेमे के पार्षदों में सेंधमारी की। इसके कारण अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक में विरोधी खेमा कमजोर पड़ गया। इसके डीसी के बैठक में शामिल नहीं होने पर बैठक रद्द कर दी गई। इस दौरान विरोधी खेमे ने भी बहुमत होने का दावा किया था। इसी तरह से तीन बैठक निर्धारित हुई, लेकिन किन्हीं कारणों से डीसी बैठक में शामिल नहीं हो पाए और बैठक रद्द होने का क्रम जारी रहा। अब चेयरपर्सन ने कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के नेताओं से संपर्क कर भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा से जुड़े पार्षदों का चेयरपर्सन पद प्राप्त करने का सपना अधूरा रहता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जिप चेयरमैन को नौ पार्षदों की जरूरत
जिला परिषद चेयरपर्सन को अविश्वास प्रस्ताव को जीतने के लिए नौ पार्षदाें की जरूरत है। इस बार कितने पार्षद अविश्वास प्रस्ताव में विरोध में वोट डालेंगे। यह दल बदलने के बाद नए समीकरण बनेंगे, क्योंकि जिस खेमे में अविश्वास प्रस्ताव डीसी को सौंपा था। इसमें अधिकतर भाजपा से जुड़े पार्षद थे, लेकिन अब स्थित उल्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed