फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Debt-ridden shopkeeper commits suicide by hanging himself

Jind News: कर्ज में डूबे दुकानदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 02 Oct 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 02 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden shopkeeper commits suicide by hanging himself
जींद। कर्ज नहीं लौटा पाने पर फाइनेंसर्स के धमकी देने व रुपये वापस करने का दबाव डालने पर शिवपुरी कॉलोनी में एक दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने प्रवेश सरोहा, शिलो, उज्जीवन कंपनी के कर्मचारी अनिकेत, श्री श्याम प्रॉपर्टी के सचिन गोलू, सतीश, सुनील लाठर, अमित शाहपुर व पाला नर्सी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई मोहित कबाड़ी का काम करता था। वर्ष 2022 में मोहित बेटे का पिता बना था। वह जन्म से ही बीमार रहने लगा था। उन्होंने कई अस्पतालों में अपने बेटे का इलाज करवाया, लेकिन चिकित्सकों की फीस ज्यादा होने के कारण उन्होंने आठ लाख रुपये शिलो नामक महिला से लिए। इसके बाद मोहित ने शिलो के रुपये लौटाने के लिए अलग-अलग कंपनियों से लोन करवाया। इसके बाद कंपनियों के लोन की किस्त चुकाने के लिए मोहित ने दो फाइनेंसर्स से रुपये लिए। सोमवार शाम को फाइनेंसर सतीश उसके भाई मोहित के वीटा बूथ पर आया और रुपये मांगे। उसने रुपये देने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन सतीश ने और समय देने से मना कर दिया। रुपये जल्दी लौटाने की धमकी दी। इसके बाद फाइनेंसर सतीश व उसका भाई मोहित उनके घर आ गए। घर पर उनके पापा रामकुमार के सामने फाइनेंसर सतीश व मोहित की कहासुनी हो गई। इस दौरान फाइनेंसर ने उनके भाई को धमकी दी। इससे आहत होकर उनके भाई ने अपनी दुकान में जाकर फंदा लगा लिया। वह भाई को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल लेकर गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए महिला समेत आठ लोगों के नाम लिखे हैं। शहर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed