{"_id":"60ad404a8ebc3e86ff166588","slug":"death-ration-not-down-in-district-jind-news-rtk609976195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगातार घट रही संक्रमितों की संख्या, मौत के आंकड़े नहीं हो रहे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगातार घट रही संक्रमितों की संख्या, मौत के आंकड़े नहीं हो रहे कम
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग व लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है लेकिन चिंता का विषय है कि मौत के आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि छह लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को ठीक होने वालों की संख्या भी 133 रही। नए संक्रमण के मामलों से ठीक होने वालों की संख्या दोगुना रही। अस्पताल में लगातार बेड खाली हो रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि मंगलवार को न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन अस्टेट निवासी 68 वर्षीय महिला, ओम नगर निवासी 68 वर्षीय महिला, कालवा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला, गैंडाखेड़ा निवासी 67 वर्षीय महिला, निडानी गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डॉ. कटारिया ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 1064 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 133 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 20319 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 18796 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 459 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिले में इस समय 1064 लोग संक्रमित हैं। मंगलवार को 1039 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 2,44,322 लोगों के सैंपल ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग को 888 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिलनी बाकी है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 198 लोग दाखिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
लगातार बढ़ता जा रहा रिकवरी रेट
जिले में रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय जिले का रिकवरी रेट 92.50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मंगलवार को जिले में संक्रमण की दर 6.67 प्रतिशत रही जबकि अब तक संक्रमण की औसतन दर 8.31 प्रतिशत है। जिले में मौत का प्रतिशत भी अधिक है। इस समय जिले में मौत का प्रतिशत 2.25 है, जो कि बहुत अधिक है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में फिलहाल 50 से अधिक बेड खाली हो चुके हैं। धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। जिन लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है, उनको घर पर ही इलाज लेने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में कुछ मरीजों की हालत काफी गंभीर है। लोगों को लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा, तभी इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।
-डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।